क्या JEE मेन 2025 में 70 मार्क्स एक अच्छा स्कोर है?

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन में 70 मार्क्स को एक बहुत अच्छा स्कोर नहीं माना जा सकता है। आप किसी टॉप कॉलेज में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आपको JEE मेन 2025 में 70 मार्क्स से अधिक स्कोर करना होगा।

JEE मेन में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है?

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स परीक्षा में 90 से 97 पर्सेंटाइल में आप भारत के टॉप NIT, IIIT और अन्य बेस्ट इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

जेईई मेन्स में 70 पर्सेंटाइल कितना मार्क्स होगा?

यदि किसी उम्मीदवार के जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स में 70 पर्सेंटाइल हैं तो वर्ष 2025 के हाई कॉम्पिटिशन को देखते हुए उसके मार्क्स 25 से 30 के बिच होंगे।

NIT के लिए जेईई मेन में कितना पर्सेंटाइल चाहिए?

जो उम्मीदवार किसी NIT में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें JEE मेन एग्जाम में लगभग 60 से 83 पर्सेंटाइल प्राप्त करने की आवश्यकता है।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए कितना पर्सेंटाइल चाहिए?

JEE मेन में 91-95 पर्सेंटाइल पर टॉप GFTIs में एडमिशन मिलता है। हालाँकि, 60 से 70 पर्सेंटाइल पर भी एक अच्छे गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है।