Tap to Read ➤

CBSE ग्रेस मार्क्स पॉलिसी 2025

क्या आपको पता है कि बोर्ड परीक्षा ग्रेस मार्क्स से भी पास किया जा सकता है? यदि कोई उम्मीदवार 2 - 5 अंक से फैल हो रहा है, तो उसे CBSE द्वारा ग्रेस मार्क्स से पास किया जाता है। यहां CBSE ग्रेस मार्क्स पॉलिसी 2025 डिटेल में देखें।
CBSE ग्रेस मार्क्स का क्या अर्थ है?

CBSE ग्रेस मार्क्स का मतलब उन अतिरिक्त अंकों से है, जो छात्रों को परीक्षा में पास होने या बेहतर स्कोर पाने में मदद करने के लिए दिए जाते हैं।

CBSE में ग्रेस मार्क्स क्यों दिए जाते हैं?
  • पेपर कठिन होने पर
  • टाइपिंग या प्रश्नों की गलतियों के कारण
  • स्टूडेंट्स को फेल होने से बचाने के लिए

CBSE की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी क्या है?
  • CBSE जरूरत पड़ने पर ग्रेस मार्क्स देता है
  • बोर्ड आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं करता
  • प्रति वर्ष इसके नियम अलग हो सकते हैं

CBSE द्वारा कितना ग्रेस मार्क्स मिल सकता है?
आमतौर पर CBSE द्वारा 2 से 5 नंबर तक दिए जाते हैं। कभी-कभी 10 से 15 अंक तक भी मिल सकते हैं। ग्रेस मार्क्स केवल उन्हीं छात्रों को दिए जाते हैं जो पासिंग मार्क्स के करीब होते हैं।

क्या CBSE ग्रेस मार्क्स से पास हो सकते हैं?
हां, लेकिन सिर्फ कुछ सब्जेक्ट्स में यदि छात्र ने कुल मिलाकर बहुत कम नंबर प्राप्त किए हैं, तो ग्रेस मार्क्स से उत्तीर्ण नहीं किया जा सकता है।