Tap to Read ➤

दिल्ली पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड जारी, क्वालीफाई होना है तो न करें ये क

दिल्ली पुलिस फिजिकल डेट 2024 की घोषणा के साथ एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को टेस्ट में जाने से पहले दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट की जानकारी होना महत्वपूर्ण है। दिल्ली पुलिस फिजिकल आसानी से क्वालीफाई करने की टिप्स यहां देखें।
दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट 2024 के लिए डॉक्यूमेंट
दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट में जाने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी डॉक्यूमेंट आवश्यक रूप से लेकर जाने चाहिए। टेस्ट के दौरान अधिकारीयों द्वारा इसे सत्यापित किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड
दिल्ली पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में एडमिट कार्ड delhipolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस फिजिकल डेट
दिल्ली पुलिस फिजिकल का आयोजन 13 से 20 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। छात्रों को निर्धारित स्थानों पर सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा।
महिलाओं के लिए दिल्ली पुलिस फिजिकल की जानकारी
3 फीट ऊँची कूद, 10 फ़ीट लम्बी कूद और 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार छूट दी जाएगी।
पुरुषों के लिए दिल्ली पुलिस फिजिकल की जानकारी
3.9 फ़ीट ऊँची कूद, 14 फ़ीट लम्बी कूद और 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट 2024 से पहले क्या करें?
फिजिकल टेस्ट से पहले उम्मीदवारों को अच्छी नींद लेनी चाहिए और प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए, इससे परिक्षण के दौरान शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होगी।
दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट 2024 से पहले क्या न करें?
बहुत अधिक तनाव न लें और शरीर को दौड़ एवं अन्य मापदंडों के लिए तैयार रखें। बहुत अधिक खाना न खाएं इससे आपकी स्वास्थ्य बिगड़ सकती है।