Tap to Read ➤

10वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका

क्या आप भी पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में है? इस राज्य में कांस्टेबल पद के लिए दस हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। रजिस्ट्रेशन डेट, आवेदन शुल्क, योग्यता और अन्य संबधित सभी जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024
पश्चिम बंगाल में पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्सटेबल के 10,255 पदों पर भर्ती निकाली है। जो कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते वे लिंक सक्रिय होते है आवेदन कर सकते है।
वेस्ट बंगाल पुलिस भर्ती 2024 एप्लीकेशन डेट
वेस्ट बंगाल कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म 7 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2024 तक भरा जा सकता है। फॉर्म में गलती को सुधारने के लिए एडिट विंडो 8 से 14 अप्रैल तक खुलेगी।
वेस्ट बंगाल पुलिस भर्ती 2024 आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए 170 रुपये शुल्क देना होगा। बंगाल के एससी, एसटी वर्ग की कोई फीस नहीं होगी। बाकी स्टेट्स के आरक्षित कैंडिडेट्स को 20 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
आयु सीमा और योग्यता
उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। साथ ही, उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।
वेस्ट बंगाल पुलिस भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और अंतिम लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।