Tap to Read ➤

जेईई मेन परीक्षा 2024 क्वालीफाई करने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स

जेईई मेन परीक्षा 2024 में लाखों छात्र प्रत्येक वर्ष शामिल होते हैं। जेईई मेन 2024 में शामिल हो रहे छात्र जेईई मेन पासिंग मार्क्स 2024 यहां देखे सकते हैं, जिसके आधार पर वो सही टारगेट सेट कर सकते हैं।
जेईई मेन पासिंग मार्क्स 2024 क्या है?
जेईई मेन्स क्वालीफाइंग मार्क्स 2024 न्यूनतम प्रतिशत या अंक है जो एक उम्मीदवार को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राप्त करना चाहिए।
जेईई मेन 2024 क्वालीफाई करने के बाद क्या?
जेईई मेन 2024 उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए पात्र हो जाएंगे, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रवेश के लिए आवश्यक है।
जेईई मेन 2024 पासिंग मार्क्स कितना होगा?
इस वर्ष अनुमानित जेईई मेन पासिंग मार्क्स सामान्य के लिए 90, EWS के लिए 80, OBC-NCL के लिए 76, और SC एवं ST श्रेणियों के लिए क्रमशः 57 और 46 हैं।
जेईई मेन पासिंग मार्क्स 2024 निर्धारित करने वाले फैक्टर
1: कुल उम्मीदवारों की संख्या
2: उपलब्ध सीटों की संख्या
3: परीक्षा का कठिनाई स्तर
4: उम्मीदवार की श्रेणी
5: पिछले वर्षों के रुझान
जेईई मेन पासिंग मार्क्स 2024 कब जारी होगा?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2024 परिणाम के साथ जेईई एडवांस के लिए न्यूनतम जेईई मेन 2024 पासिंग मार्क्स की घोषणा करती है।