Tap to Read ➤

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024: दुनिया की टॉप 10 पावरफुल महिलाएं

महिलाओं के योगदान को मान्यता देने के लिए प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। फोर्ब्स की ओर से 2023 में दुनियाभर की 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की गयी थी। यहां दुनिया की टॉप 10 पावरफुल महिलाओं के बारे में ज
यूरोपीय आयोग की मुखिया उर्सुला वॉन डेर लेयेन को जुलाई 2019 में यूरोपीयन यूनियन की एग्जिक्यूटिव ब्रांच का प्रमुख बनाया गया था। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन
क्रिस्टीन लेगार्ड यूरोपियन सेंट्रल बैंक की हेड हैं। उच्च मुद्रीस्फीति माहौल में आर्थिक विकास को बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है।
क्रिस्टीन लेगार्ड
कमला हैरिस ने 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर शपथ लिया। वह पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली साउथ एशियन-अमेरिकन बन गईं, जो इस पद तक पहुंचीं।
कमला हैरिस
प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी दुनिया की चौथी सबसे पावरफुल महिला हैं। 22 अक्टूबर 2022 को इटली की प्रधानमंत्री बनीं। वे इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
जियॉर्जिया मेलोनी
मीडिया-एंटरटेनमेंट कैटेगरी से टेलर स्विफ्ट दुनिया की पांचवीं सबसे पावरफुल महिला हैं। जो सिर्फ अपने गानों और परफॉर्मेंस की बदौलत ऊंचाई तक पहुंची हैं।
टेलर स्विफ्ट
करेन लिंच तीन लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी की 2021 की अध्यक्ष हैं। अमेरिकी नागरिक लिंच बोस्टन कॉलेज वीमेंस काउंसिल का भी हिस्सा हैं।
करेन लिंच
सिटी बैंक की पहली महिला सीईओ जेन फ्रेजर फोर्ब्स की लिस्ट में सातवें स्थान पर है। जेन फ्रेजर बड़े वाल स्ट्रीट बैंक को चलाने वाली पहली महिला भी हैं।
जेन फ्रेजर
अबीगैल जॉनसन साल 2014 से ही फिडेलिटी इंवेस्टमेंट्स की सीईओ हैं। इससे पहले वह 2016 से इसकी चेयरमैन रहीं और फिर अपने पिता की उत्तराधिकारी के रूप में सीईओ बनीं।
अबीगैल जॉनसन
मैरी बर्रा अमेरिका की तीन बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों में से एक जनरल मोटर्स की सीईओ के रूप में नौवें स्थान हैं। 2014 में इस पद पर पहुंचने वाली बर्रा पहली महिला हैं।
मैरी बर्रा
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयर मेलिंडा दुनिया की 10वीं सबसे पावरफुल महिला हैं। मेलिंडा दुनिया भर की महिलाओं और लड़कियों के हक की आवाज उठाती रहती हैं।
मेलिंडा फ्रेंच गेट्स