Tap to Read ➤

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जेईई मेन 2024 लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेगें। डेट, लिंक, स्टेप्स और अन्य संबधित जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 डेट
जेईई मेन एडमिट कार्ड सत्र 2 के लिए 1 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 कहां डाउनलोड करें?
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेगें।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?
  • jeemain.nta.ac.in जायें
  • जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  • डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण
जेईई मेन 2024 हॉल टिकट में आवेदक का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, पिता का नाम, कोर्स का नाम, जन्म तिथि, वर्ग, एग्जाम डेट एवं शिफ्ट, महत्वपूर्ण निर्देश आदि शामिल होगें।
जेईई मेन एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर क्या करें?
जेईई मेन एडमिट कार्ड में कोई गलती होने पर जेईई मेन कॉल लेटर में सुधार की आवश्यकता होती है। त्रुटि में सुधार के लिए अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 के लिए हेल्पलाइन नंबर
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 112211 या 1800 425 3800 है और ईमेल आईडी jeemain-nta@gov.in है।