Tap to Read ➤

जेईई मेन 2024 सत्र 2 कठिनाई स्तर

जेईई मेन 2024 एग्जाम कई पालियों में आयोजित की गई है। परीक्षा का कठिनाई स्तर अलग-अलग पालियों का भिन्न रहा है। जेईई मेन 2024 अप्रैल सत्र कुल 10 शिफ्ट में आयोजित किया गया है। जेईई मेन 2024 सत्र 2 का कठिनाई स्तर जानने के लिए आगे देखें।
जेईई मेन 2024 सबसे कठिन शिफ्ट
जेईई मेन 2024 सत्र 2 का सबसे कठिन शिफ्ट 8 अप्रैल, 2024 का शिफ्ट 2 है। इस शिफ्ट का समग्र कठिनाई स्तर को 3 में से 2.24 रेटिंग दिया गया है।
जेईई मेन 2024 कठिनाई स्तर रेटिंग
जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा में 8 अप्रैल की पहली पाली को तीसरा सबसे कठिन शिफ्ट माना गया है। इस शिफ्ट का समग्र कठिनाई स्तर को 3 में से 1.82 रेटिंग दिया गया है।
जेईई मेन 2024 शिफ्टवाइज कठिनाई स्तर
जेईई मेन 2024 अप्रैल सत्र में ओवरऑल कठिनाई स्तर की बात करें तो शिफ्ट-1 की तुलना में शिफ्ट-2 का कठिनाई स्तर ज्यादा रहा है। इसमें भी मैथ ने सबको परेशान किया है।
जेईई मेन 2024 ओवरऑल कठिनाई स्तर
जेईई मेन 2024 अप्रैल सत्र में ओवरऑल सभी शिफ्टों की बात करें तो कठिनाई स्तर मध्यम रहा है। जनवरी सत्र से अप्रैल सत्र थोड़ा कठिन रहा है।