Tap to Read ➤

कुल 300 में से जेईई मेन 2024 पासिंग मार्क्स यहां जानें

जेईई मेन जनवरी 2024 सत्र का परिणाम जारी किया जा चुका है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) में शामिल हुए छात्रों ने अपने अंको की जांच अवश्य कर ली होगी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए जेईई मेन पासिंग मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है।
जेईई मेन 2024 परीक्षा
जेईई मेन 2024 कुल 300 अंको के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में 3 भाग रसायन विज्ञान, भौतिकी और और गणित शामिल होता है।
जेईई मेन 2024 प्रश्न पैटर्न
जेईई मेन परीक्षा 2024 में भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान में प्रत्येक से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। छात्रों को परीक्षा में 75 प्रश्नो का उत्तर देना होता है।
जेईई मेन 2024 पासिंग मार्क्स
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को टॉप 2,50,000  रैंक में शामिल होना होगा, तभी वे एडवांस्ड के लिए पात्र होंगे।
कुल 300 अंक में से जेईई मेन 2024 पासिंग मार्क्स
सामान्य वर्ग के लिए जेईई मेन पासिंग मार्क्स 2024 लगभग 90, जबकि EwS के लिए 80, ओबीसी-एनसीएल के लिए 76, एससी के लिए 57 और एसटी श्रेणियों के लिए 46 है।
जेईई मेन पासिंग मार्क्स 2024 निर्धारित करने वाले फैक्टर
जेईई मेन पासिंग मार्क्स निर्धारित करते समय आवेदकों की संख्या, भाग लेने वाले कॉलेज, उपलब्ध कुल सीटें परीक्षा का कठिनाई स्तर एवं काउंसलिंग कटऑफ को ध्यान में रखा जाता है।