Tap to Read ➤

जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड 2024 डेट

एनटीए जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 1 अप्रैल 2024 को जारी करेगा। इससे पहले जेईई मेन एग्जाम सिटी इनफार्मेशन स्लिप 2024 जारी करता है। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 से संबंधित विशेष जानकारी के लिए आगे देखें।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 कहां जारी होगा ?
जेईई मेन सत्र 2 हॉल टिकट 2024 और परीक्षा सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध होगा। जिसे परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन एडमिट कार्ड पर दर्ज जानकारी
जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड 2024 में परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता, नाम, फोटो, हस्ताक्षर और जिस पेपर के लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है उसका विवरण होगा।
जेईई मेन हॉल टिकट 2024 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन परीक्षा केंद्र के बारे में कैसे जानें
जेईई मेन 2024 परीक्षा केंद्र डिटेल्स जेईई मेन 2024 सिटी इनफार्मेशन स्लिप और जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 पर उपलब्ध होता है। 
जेईई मेन 2024 अप्रैल एग्जाम डेट
जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा 4 से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले सत्र 1 की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी।
परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने वाली चीजें
  • जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024
  • पहचान प्रमाण फोटो कॉपी
  • बॉलपॉइंट कलम
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • मधुमेह के छात्रों के लिए आवश्यक दवाएं