Tap to Read ➤

जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन 2024 आज से शुरू, ऐसे भरे फॉर्म

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 2 फरवरी 2024 को जेईई मेन एग्जाम 2024 सेशन 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। उम्मीदवार jeemain.nta.ac के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन 2024 लास्ट डेट, लिंक और अन्य जानकारी के लिए आगे
जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2024 लिंक
जेईई मेन सेशन 2 पंजीकरण लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac पर सक्रिय किया जाएगा। जिसके बाद आवेदन करने की अनुमति होगी।
जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2024 कैसे भरें?
जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2024 सेशन 2 भरने के लिए, वेबसाइट पर जाएं, लॉगिन करें, पूछे गए विवरण दर्ज करें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2024 सेशन 2 फीस
सामान्य श्रेणी के लिए 1000 (महिला के लिए 800) Gen-EWS/ OBC (NCL) के लिए 900, SC/ST/PwD के लिए 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
जेईई मेन पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, 12वीं की मार्कशीट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2024 लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च 2024 तक ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जेईई मेन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म 2024 निर्देश
फॉर्म भरते समय NTA द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने से पहले उसकी दोबारा से जांच कर ले की भरे गए सारे विवरण सही हैं।