Tap to Read ➤

जेईई मेन सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डेट

एनटीए जल्द ही सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 लिंक jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध होगा। यहां जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप डेट, लिंक और अन्य सभी जानकारी जानें।
जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप क्या है?
जेईई मेन परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप एक दस्तावेज है जो उम्मीदवारों को उस विशिष्ट शहर के बारे में सूचित करता है जहां उन्हें परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।
जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 रिलीज डेट
जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 मार्च, 2024 के आखिरी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
सिटी इंटिमेशन स्लिप कहां डाउनलोड करें?
जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जायेगा।
जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 कैसे डाउनलोड करें?
1- jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं
2- जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप सेशन 2 पर क्लिक करें
3- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें
4- जेईई मेन केंद्र आवंटन 2024 स्क्रीन पर होगा
सिटी अलॉटमेंट पर उल्लिखित विवरण
सिटी अलॉटमेंट पर आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, वर्ग, प्रश्न पत्र का माध्यम, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर आदि विवरण शामिल होगें।