Tap to Read ➤

झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 डेट लेटेस्ट अपडेट

JAC मैट्रिक की परीक्षा 6 से 26 फ़रवरी 2024 तक आयोजित की गई है। झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अब JAC 10th Result 2024 जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। जेएसी 10वीं रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है आगे जानें-
JAC मैट्रिक रिजल्ट 2024 लेटेस्ट अपडेट
1: 28 फरवरी से 11 मार्च 2024 तक प्रैक्टिकल की परीक्षा
2: मूल्यांकन कार्य 9 मार्च से होगा
3: CCTV कैमरे की निगरानी में होगा मूल्यांकन
4: 10 में 4.5 लाख परीक्षार्थी
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कब आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो JAC रांची द्वारा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 अप्रैल 2024 के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।
JAC मैट्रिक रिजल्ट 2024 कैसे देखें?
परीक्षार्थी jacresults.com पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके और अपना रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके परिणाम की जांच ऑनलाइन कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 पासिंग मार्क्स
जेएसी मैट्रिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षा में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
JAC 10वीं रिजल्ट 2024 में फेल होने पर क्या करें?
छात्र यदि अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं अन्यथा उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का भी विकल्प है।
सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई स्कूल