Tap to Read ➤

जेईई मेन 2024 में 99 पर्सेंटाइल के लिए मार्क्स

99 पर्सेंटाइल लाने के लिए कितने मार्क्स की जरूरत है?, क्या 99 पर्सेंटाइल अच्छा स्कोर है? जेईई मेन सत्र 2 में भाग लेने वाले छात्रों के मन में ऐसे कई प्रश्न आ रहे होंगे। 99 पर्सेंटाइल के लिए अनुमानित मार्क्स जानने के लिए आगे देखें।
क्या है जेईई मेन पर्सेंटाइल ?
जेईई मेन पर्सेंटाइल स्कोर बताता है कि परीक्षा देने वाले अन्य सभी छात्रों के मुकाबले किसी उम्मीदवार ने कैसा प्रदर्शन किया है।
कैसे निकाला जाता है पर्सेंटाइल?
एक छात्र का स्कोर= 100 x (उन छात्रों की संख्या जिन्होंने एक रॉ स्कोर स्कोर प्राप्त किया है, जो बराबर या उससे कम है) / (सत्र में उपस्थित होने वाले छात्रों की कुल संख्या)
जेईई मेन में 99 पर्सेंटाइल के बराबर मार्क्स
जेईई मेन सत्र 2 में 191 से 194 मार्क्स लेन वाले उम्मीदवार 99 पर्सेंटाइल की उम्मीद कर सकते हैं। इसके आधार पर छात्रों को टॉप कॉलेज मिल सकता है।
जेईई मेन अनुमानित रैंक वर्सेस मार्क्स
1- 99.9+ पर्सेंटाइल (255-260 मार्क्स)
2- 99.8+ पर्सेंटाइल (239-255 मार्क्स)
3- 99.7+ पर्सेंटाइल (229-239 मार्क्स)
4- 99.6+ पर्सेंटाइल (220-229 मार्क्स)
5- 99.5+ पर्सेंटाइल (213-220 मार्क्स)
जेईई मेन 2024 रैंक v/s मार्क्स
1- 99.4+ पर्सेंटाइल (208-213 मार्क्स)
2- 99.3+ पर्सेंटाइल (202-208 मार्क्स)
3- 99.2+ पर्सेंटाइल (198-202 मार्क्स)
4- 99.1+ पर्सेंटाइल (194-198 मार्क्स)
5- 99+ पर्सेंटाइल (191-194 मार्क्स)