Tap to Read ➤

NTA NEET आयु सीमा 2025

क्या आप जानना चाहते हैं कि NEET 2025 आयु सीमा क्या है? NEET परीक्षा देने के लिए कई मानदंड हैं जिन्हें उम्मीदवार को पूरा करना होगा और उनमें आयु सीमा सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अगर आप NTA NEET आयु सीमा 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां देखें।
NEET 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा
जो उम्मीदवार NEET परीक्षा देकर MBBS या अन्य मेडिकल कोर्सेज करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
NEET 2025 अधिकतम आयु सीमा
पुराने आंकड़े के अनुसार जनरल छात्रों की आयु सीमा 25 वर्ष थी और अन्य कई श्रेणियों के लिए 30 वर्ष। लेकिन NTA द्वारा NEET 2025 के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।
NEET 2025 आयु सीमा - NRI छात्रों के लिए
NRI उम्मीदवार जो NEET परीक्षा में नामांकन करना चाहते हैं, उनके लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष है और कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।
NEET आयु सीमा (पिछले वर्षों का)
  • जनरल - 25 वर्ष
  • OBC/SC/ST- 30 वर्ष
NEET 2025 एलिजिबिलिटी
  • शैक्षणिक योग्यता: 50% के साथ 10+2 
  • नागरिकता: भारतीय, NRI, OCIs आदि
  • आयु सीमा: न्यूनतम - 17 वर्ष, अधिकतम- कोई आयु सीमा नहीं