Tap to Read ➤

CBSE परीक्षा पास करने के लिए 80 में से कितने अंक चाहिए?

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की मार्कशीट परीक्षा के बाद जारी की जाती है। यदि इस वर्ष आपकी भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा है, तो CBSE परीक्षा पास करने के लिए 80 में से कितने अंक की आवश्यकता होती है, जानने के लिए यह स्टोरी देखें।
CBSE परीक्षा कितने अंक की होती है?
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा जो CBSE द्वारा आयोजित की जाती है कुल 100 अंक की होती है जिसमें 80 नंबर की थ्योरी और 20 नंबर का प्रैक्टिकल होता है।
CBSE परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
CBSE परीक्षा पास करने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग 33% अंक प्राप्त करने आवश्यक है।
10वीं और 12वीं के लिए 80 में से CBSE पासिंग मार्क्स
कंप्यूटर एप्लीकेशन: 30 में से 10 अंक
अन्य सभी सब्जेक्ट: 80 में से 27 अंक
कंप्यूटर एप्लीकेशन: 30 में से 10 अंक अन्य सभी सब्जेक्ट: 80 में से 27 अंक
CBSE प्रैक्टिकल पासिंग मार्क्स 2025
CBSE बोर्ड में प्रैक्टिकल 20 अंक का होता है, छात्रों को इन सभी में पास होने के लिए लगभग 33% अंक की आवश्यकता होती है।
10वीं और 12वीं की परीक्षा कब से शुरू है?
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होने होगी और 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी।