Tap to Read ➤

राजस्थान PTET 2024 सिलेबस

अगर आप पीटीईटी की परीक्षा देने वाले हैं तो आपको एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। राजस्थान PTET 2024 सिलेबस की समझ होने से तैयारी में आसानी होती है साथ ही उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
राजस्थान PTET एग्जाम पैटर्न 2024
पीटीईटी एग्जाम परीक्षा 3 घंटे की होती है। इस परीक्षा में 200 प्रश्न होते हैं। हर एक प्रश्न 3 अंक का होता है। पीटीईटी परीक्षा कुल 600 अंको के लिए आयोजित की जाती है।
अगर आप PTET के एग्जाम के अच्छा स्कोर करना चाहते है तथा इसके सिलेबस के बारे में जानना चाहते हैं तो


नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
यहां क्लिक करें
राजस्थान PTET सिलेबस 2024
PTET परीक्षा में 4 सेक्शन होते हैं। एक सेक्शन में 50 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक मिलते हैं। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न के लिए 600 अंक होते हैं।
सेक्शन I : मानसिक योग्यता
सेक्शन I में आपसे मानसिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछें जाएंगे। जैसे सादृश्यता परिक्षण, समानता, वर्गीकरण, श्रृखला तथा वर्तनी एवं शब्दों का व्यवस्थीकरण।
सेक्शन II : शिक्षण अभिवृति एवं अभिरुचि
शिक्षण अभिवृति एवं अभिरुचि में आपसे सामाजिक, नेतृत्व गुण, सम्प्रेषण क्षमता तथा सजगता से संबंधित सवाल पूछें जाएंगे।
सेक्शन III : सामान्य ज्ञान
सामान्य ज्ञान में भारतीय इतिहास और संस्कृति, पर्यावरण तथा राजस्थान का सामान्य परिचय, इतिहास, भूगोल तथा अर्थव्यवस्था से सवाल पूछें जाएंगे।
सेक्शन IV : भाषा
सेक्शन IV में आपसे भाषा से जुड़े सवाल पूछें जाएंगे जैसे शब्द कोष, व्यावहारिक व्याकरण तथा वाक्य-संरचना आदि।