Tap to Read ➤

एसएससी 2024 कैलेंडर पीडीएफ

एसएससी ने वर्ष 2024 और 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न एसएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। एसएससी कैलेंडर 2024 में नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित तारीखें शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
SSC कैलेंडर 2024 शेड्यूल
SSC कैलेंडर में स्टेनोग्राफर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, एनआईए, एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025, दिल्ली पुलिस एसआई 2024, CAPF और अन्य के लिए शेड्यूल शामिल है।
SSC कैलेंडर 2024 कहां मिलेगा?
SSC कैलेंडर 2024 आधिकारिक वेबसाइट @ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
एसएससी 2024 कैलेंडर कैसे डाउनलोड करें?
1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in जायें
2: एसएससी एक्जाम कैलेंडर लिंक पर क्लिक करें
3: कैलेंडर पीडीएफ प्रारूप में खुल जायेगा
4: सेव और डाउनलोड करें
SI दिल्ली पुलिस और CAPF भर्ती परीक्षा 2024
SI दिल्ली पुलिस और CAPF भर्ती परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 14 मार्च, 2024 है और परीक्षाएं मई-जून 2024 में आयोजित की जायेंगी।
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती परीक्षा 2024
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण 16 जुलाई से 14 अगस्त 2024 तक किया जायेगा और परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2024 में ली जायेंगी।
जूनियर-सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 2024
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण 23 जुलाई से 21 अगस्त 2024 तक होगा, परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर में होंगी।
सीएपीएफ, कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 2024
GD, CAPF, NIA, SSF और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण 27 अगस्त से 27 सितंबर 2024 तक होगा। परीक्षाएं दिसंबर 2024 - जनवरी 2025 में ली जायेंगी।