Tap to Read ➤

एसएससी जीडी कांस्टेबल अनुमानित कट ऑफ 2024

एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीई परीक्षा 20 फरवरी 2024 से 12 मार्च 2024 तक आयोजित हो रही है। परीक्षा के बाद आयोग सभी वर्गों के लिए फाइनल कट ऑफ जारी करेगा। यदि आप एसएससी जीडी कांस्टेबल अनुमानित कट ऑफ 2024 जानना चाहते हैं, तो आगे देखें।
एसएससी जीडी कट ऑफ क्या है ?
एसएससी जीडी कट ऑफ वह न्यूनतम स्कोर है, जिसे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया, PET और PST परीक्षा के अगले दौर में उपस्थित होने के लिए क्वालीफाई करना होगा। 
एसएससी जीडी क्वालीफाइंग मार्क्स
सामान्य और पूर्व सैनिक वर्ग के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 35% है, जबकि SC, ST, और OBC वर्ग के लिए 33% है।
एसएससी जीडी 2024 डेट
आयोग ने 2023 में 26146 पदों की भर्ती के लिए ssc.nic.in पर अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए उम्मीदवारों से 24 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 की तारीख
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1, 5, 6, 7, 11 और 12 मार्च 2024 को किया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2023
1: ईडब्ल्यूएस - 145.51648
2: अनुसूचित जाति - 137.79592
3: अनुसूचित जनजाति - 132.21885
4: ईएसएम - 103.28692
5: अन्य पिछड़ा वर्ग - 146.10342
6: सामान्य - 147.49958
एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2024
पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए एसएससी जीडी फाइनल कट ऑफ मार्क्स 2024 आधिकारिक तौर पर एसएससी द्वारा परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।