Tap to Read ➤

भारत में टॉप 5 डेंटल कॉलेज

डेंटल कॉलेजों में एडमिशन नीट में प्राप्त अंकों के माध्यम से किया जाता है। MBBS के बाद, BDS साइंस के छात्रों द्वारा चुना जाने वाला सबसे अधिक मांग वाला कोर्स है। यहां बीडीएस में प्रवेश देने वाले भारत के टॉप 5 डेंटल कॉलेज की लिस्ट देखें।
सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज
2005 में स्थापित, SIMTS को शैक्षणिक रिकॉर्ड के लिए NIRF 2023 द्वारा रैंक 1 से सम्मानित किया गया है। यह सर्जरी और चिकित्सा में सुपर स्पेशलिटी कोर्स प्रदान करता है।
मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, कर्नाटक
कर्नाटक में स्थित, यह कॉलेज हायर एजुकेशन के लिए जाना जाता है। इस कॉलेज ने NIRF 2023 द्वारा दूसरी रैंक हासिल की है। यह बेस्ट कैटेगरी की सुविधाएं प्रदान करता है।
डॉ. DY पाटिल विद्यापीठ, पुणे
इस टॉप रेटेड डेंटल कॉलेज को डीम्ड का दर्जा दिया गया है। यह छात्रों को बेस्ट सुविधाएं और अच्छी शिक्षा प्रदान करता है।
मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
1983 में स्थापित, मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज नई दिल्ली में स्थित एक प्रमुख डेंटल कॉलेज है। यहां बीडीएस यूजी स्तर पर 5 साल का कोर्स है।
एबी शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज
यह एक गवर्नमेंट स्पॉन्सर कॉलेज है जो ओरल मेडिसिन, ओरल पैथालॉजी आदि जैसे 13 विभागों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इसमें 196 सीटें उपलब्ध हैं।