भारत में इंजीनियरिंग क्षेत्र में कंप्यूटर साइंस की मांग लगातार बढ़ रही है, साथ ही कंप्यूटर साइंस में करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध है। CSE करने के इच्छुक उम्मीदवार यहां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए भारत के टॉप प्राइवेट कॉलेज सूचि देख सकते हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग NIRF के अनुसार 27 है। इसकी बी.टेक कोर्स कंप्यूटर साइंस की फीस 2,86,000 रुपये है।
मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान की NIRF रैंकिंग 61 है। यहां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स की फीस 4 वर्ष के लिए 14,11,000 रुपये है।
वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान वेल्लोर में है तथा NIRF के अनुसार इसकी रैंकिंग 11 है। इस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की फीस लगभग 1,00,000 से 7,50,000 रुपये है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की NIRF रैंकिंग के अनुसार रैंक 38 है, साथ ही इसकी कंप्यूटर साइंस फीस 4 वर्षों के लिए 4,00,000 रुपये है।
बिट्स पिलानी की फीस काफी महंगी है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए फीस 2,00,000 से 9,00,000 तक है। NIRF के अनुसार इसकी रैंकिंग 25 है।