Tap to Read ➤

यूपी पुलिस परीक्षा 2024 रद्द, दोबारा एग्जाम में मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 पेपर लीक मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा रद्द करने का आदेश दे दिया है। दोबारा से UP Police भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को कई लाभ दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें
यूपी पुलिस पेपर लीक मामला
परीक्षार्थियों द्वारा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायत की गई थी।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024
60,244 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमे 50 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी बैठे थे।
UP Police की दोबारा परीक्षा में मिलेंगे ये लाभ
इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से अगली परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा एवं UPSRTC की बसें उन्हें मुफ्त में केंद्रों तक ले जाएंगी।
यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में मिली हज़ारों शिकायतें
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 पेपर लीक मामले में लगभग 1500 लोगों ने शिकायतें भर्ती बोर्ड को ऑनलाइन भेजी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 कब होगी?
CM योगी आदित्यनाथ ने पेपर रद्द करने के आदेश के साथ यह भी आश्वासन दिया है कि परीक्षा 6 महीने के अंदर ली जाएगी। वास्तविक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।