Tap to Read ➤

CBSE मार्कशीट 2024 में RT का क्या मतलब है?

CBSE द्वारा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। रिजल्ट 13 मई 2024 को जारी किया गया है। छात्र को रिजल्ट के साथ अपनी मार्कशीट की भी समझ होनी चाहिए। यहां आप मार्कशीट में दिए गए शब्द जैसे RT, RW, RL, P, C के मतलब जान सकते हैं।
मार्कशीट में RT का अर्थ जानें
RT का पूरा अर्थ रिपीट थ्योरी होता है। RT का उपयोग 12वीं मार्कशीट 2024 में सब्जेक्ट रिजल्ट देखने के लिए होता है।
CBSE रिजल्ट लिंक
12वीं के बाद किए जाने वाले पॉपुलर कोर्स, कॉलेज और फीस देखने के लिए नीचे दी आगे लिंक पर क्लिक करें।
यहां क्लिक करें
RT का प्रयोग 12वीं मार्कशीट में क्यों होता है?
RT का संक्षिप्त नाम या अर्थ "रिपीट थ्योरी" है और यह छात्रों के लिए सीबीएसई 12वींं बोर्ड में उनके प्रदर्शन को समझने का एक तरीका है।
CBSE स्कोर में RT का उपयोग
छात्र को प्रैकिटकल तथा थ्योरी दोनों में 33% मार्क्स लाना आवश्यक है। RT का उपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि छात्रों ने उस विशेष विषय में 33% अंक प्राप्त नहीं किए है या नहीं।
रिपीट थ्योरी का अर्थ
अगर किसी छात्र को मार्क्सशीट में RT मिला है तो इसका मतलब है की छात्र को थ्योरी सेक्शन में न्यूनतम अंक यानि 33% मार्क्स नहीं मिले हैं।
मार्कशीट डाउनलोड करें
यदि आपको स्कोरकार्ड में RT प्राप्त हुआ है तो क्या करें?
अगर किसी छात्र को मार्कशीट में किसी विषय में RT मिला है तो छात्र को कंपार्टमेंट/ सप्लीमेंटरी में उस विषय की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
कंपार्टमेंट एग्जाम डेट
यदि 2 से अधिक RT प्राप्त हों तो क्या होगा?
यदि किसी छात्र को 5 विषयों में से दो या दो से अधिक RT मिली है तो उसे अगले साल दोबारा से 12वींं परीक्षा में उपस्थित होना होगा।