Tap to Read ➤

CCC करने से कौन सी नौकरी मिलती है?

CCC का पूरा नाम कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट है। यह 3 माह का कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स है। आप इसे प्राइवेट तथा सरकारी संस्था से कर सकते हैं। कुछ सरकारी नौकरी में CCC सर्टिफिकेट की मांग होती है। CCC करने के बाद जॉब ऑप्शन जानने के लिए आगे पढ़ें-
CCC कोर्स करने के लिए योग्यताएं
इस कोर्स के लिए कुछ विशेष योग्यता नही चाहिए। इसे सभी कर सकते है। अगर आप इस कोर्स के बाद सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपका 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है।
CCC कोर्स की फीस
सीसीसी कोर्स करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नही है। इस कोर्स की फीस केवल 500 रुपये (सेवा कर सहित) है।
CCC कोर्स करने के बाद प्राइवेट जॉब्स
  • कंप्यूटर ऑपरेटर 
  • डाटा एंट्री
CCC कोर्स करने के बाद सरकारी नौकरी
  • क्लर्क 
  • बैंक 
  • एसएससी 
  • स्टेनोग्राफर 
  • पटवारी
CCC कोर्स करने के बाद सैलरी
भारत में कंप्यूटर CCC और टैली के लिए औसत शुरुआती वेतन लगभग ₹25.2 लाख प्रति वर्ष (₹2.1L प्रति माह) है।